रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर कुलदीप जुनेजा उत्तर विधायक के देवेंद्र नगर निवास का घेराव कर सदबुद्धि यज्ञ किया। जहां गाडिय़ों में बैठ कर मतदाताओं को नमस्ते नमस्ते करते हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि सदबुद्धि यज्ञ हवन घेराव के बाद नमस्ते चौक पर कार्यकर्ताओं ने कुलदीप जुनेजा द्वारा मतदाताओं से किए वादे को पूरा न कर केवल नमस्ते नमस्ते करने की निंदा की और विरोध में नारे लगाए।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष एवं आयोजक विजय गुरुक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, धरसीवा अध्यक्ष सुरेंद्र बिसेन, महिला प्रतिनिधि कलावती मार्को, शोभा ठाकुर, रघुनाथ यादव,के एस नायडू, कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र पवार एम एम हैदरी, नौशाद अली, संतोष कुशवाहा, महेंद्र बिसेन, राम गुप्ता, काशिफ खान, राशिद अली, पवन सक्सेना, सफीक अहमद आदि ने भाग लिया। श्री झा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार के सहयोगी विधायक कुलदीप जुनेजाके कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को मठा( पिलाकर) के रूप में घूस देने का प्रयास किया। इसे आप कार्यकर्ताओं ने ठुकरा दिया।
सदबुद्धि यज्ञ कार्यक्रम के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अवतरण दिवस पर केक काटकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। वरिष्ठ नेता प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने केक काटकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा किया।


