रायपुर

केजरीवाल-मान 19 को रायपुर में टाउन हाल बैठक करेंगे
17-Aug-2023 3:10 PM
केजरीवाल-मान 19 को रायपुर में टाउन हाल बैठक करेंगे

तैयारी के लिए कल आ रहे डॉ. पाठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अगस्त।
आम आदमी पार्टी  तू डाल डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर  प्रदेश में कांग्रेस भाजपा का पीछा कर रही है।

जोगी कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी की नजर उसके 6त्न वोट पर है। इसे हासिल करने पूरी ताकत के साथ छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए तैयार है।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालवदो दिन बाद  फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। वे 19 या 20  अगस्त को रायपुर मे टाउन हाल  सम्मेलन में शामिल होंगे । उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी आने की खबर है । आज दोपहर बाद कार्यक्रम तय हो जाएगा। प्रदेश प्रमुख. कोमल हुपेंडी ने छत्तीसगढ़ से कहा कि केजरीवाल जी एक निजी होटल में टाउन हाल लेंगे। जहां प्रदेशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। इस सम्मेलन की तैयारी के लिए सांसद, और छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी डॉ. संदीप पाठक कल शुक्रवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ में दो बार चुनाव सभा कर चुके है. रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन और बिलासपुर में चुनावी सम्मेलन किया जा चुका है। 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 2018 के बाद 2023 में भी आम आदमी पार्टी पूरे 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लडऩे वाली है। इसके लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। घोषणा पत्र समिति का गठन भी कर दिया गया है। गांव-गांव में आम आदमी पार्टी की टीम बनाई जा रही है। 


अन्य पोस्ट