रायपुर

स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
16-Aug-2023 7:48 PM
स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अगस्त। देश की आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस  छत्तीसगढ़ निषाद समाज, रायपुर महानगर द्वारा रामसागर पारा स्थित निषाद भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में रामसागर पारा के पार्षद रितेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सेव बूंदी का प्रसाद मोहल्ले में वितरण किया गया। सभी ने आज देशभक्ति गीत के साथ ही पावन राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम में निषाद समाज रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद, सचिव मुकेश निषाद, कोषाध्यक्ष  नारद निषाद, लोकेश निषाद, उमाशंकर विनायक, धुरंधर विनायक, रामेश्वर निषाद, मुरली महेंद्र, रामकुमार निषाद, महानगर महिला कार्यकारिणी से मीना निषाद, मनीषा निषाद, संध्या निषाद, रूखमणि निषाद, माया महेंद्र, नमिता निषाद, चुनेश्वरी निषाद, ओमीन निषाद, राखी, निषाद, रेणु निषाद, कविता निषाद आदि शामिल हुईं।


अन्य पोस्ट