रायपुर

घर से लाखों के गहने पार, जांच शुरू
16-Aug-2023 3:38 PM
घर से लाखों के गहने पार, जांच शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 16 अगस्त।
श्री महाकाल नगर से रविवार की रात 14 अगस्त को सुबह 12 बजे एक घर से 4-5 लाख रुपए के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है।

उसी दिन दोपहर को क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घर आई । अभी जाँच जारी है पुलिस ने जल्द ही पकडऩे का विश्वास दिया है, अभनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 380 एवं धारा 457,380 के तहत विवेचना कर रही है।

मकान मालिक अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। कैमरा फुटेज के अनुसार, चोर पूरी प्लानिंग के साथ आए थे। इस चोरी को 3 लोगों ने अंजाम दिया है।
करीब 12.33 को एक चोर स्ट्रीट लाइट को बंद कर देता है, फिर कुछ देर बाद वह बॉस लकड़ी लेकर उसी मकान के अंदर कूदकर फिर वह एक कपड़े को पड़ोसी घर के कैमरे में फंसा दिया और कैमरे को मोड़ दिया। फिर वे लोग 1 बजे ताला तोडक़र गार्डन तरफ से घुसे और करीब 1 घंटे तक मेन दरवाजे को तोड़ते रहे पूरा दरवाजे में छेद कर दिए।

फिर वहाँ घर में बाहर से बॉस लेकर उसमें पैरदान को फंसा कर कैमरा को ढक दिए। फिर वह लोग 1.57 को घर अंदर घुस कर अज्ञात चोरों ने कमरे में पड़े अलमारियों को खोलकर करीब 5 लाख के सोने के जेवर व गहने चुरा ले गए। मकान मालकिन को रात को  करीब 2 बजे  किसी के चलने का एहसास हुआ तो वह उठकर चिल्लाई तो चोर कुछ गहने छोड़ पूरे गहने ले गए।

 


अन्य पोस्ट