रायपुर
रायपुर, 16 अगस्त। शहर की एक बस्ती में घर के बाहर रखी दोपहिया वाहन में आग लग गई। कुछ शरारती अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी दोपहिया में बाग लगा दी। जिससे वहां पर आधादर्जन से अधिक वाहन जलकर राख हो गए। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जब बस्ती के लोग सो रहे थे। दरअसल यहां 10 से अधिक बाइक जला दी गई। गाडिय़ां किसने जलाई, क्यों जलाई यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना रायपुर के सड्डू बस्ती की है। यहां लोगों ने अपने घरों के बाहर गाडिय़ां पार्क कर रखी थीं। देर रात किसी ने गाडिय़ां जला दीं और भाग गया। तब सभी लोग सो रहे थे। गाडिय़ां बाहर जलती रही। जब सुबह लोगों ने देखा तो कुछ गाडिय़ां जलकर खाक हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शक है कि किसी शरारती तत्व ने नशे में इस कांड को अंजाम दिया होगा ।


