रायपुर

मठे में पानी मिलाने पर मारपीट
16-Aug-2023 3:00 PM
मठे में पानी मिलाने पर मारपीट

रायपुर, 16 अगस्त। तेलीबांधा इलाके में जोरा चौक के पास एक शख्स से मारपीट हो गई। मठा (मही) बेच रहे मुनीत राम साहू को गज्जर यादव ने मही में पानी मिलाने की बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की। 

उन्होंने पुलिस को बताया कि वे ग्रामोद्योग विभाग रायपुर में दैवेभो कर्मचारी है। जो मंगलवार को अवकाश होने पर दोपहर को अपने घर से मही लाकर बेचने निकला था। जो 3 बजे जोरा चौक मीरा साहू के पान ठेला के पास मही बेच रहा था, उसी समय गज्जर यादव निवासी जोरा भांठापारा का आकर मही को हाथ में रखकर चखने लगा। इसके बाद वह मुनीत राम से जबरन गाली गलौज करने लगा और मही में पानी मिलाने पर मारपीट करने लगा। इसके बाद अपने घर से राड लेकर पहुंचा घुटना एवं बांये पैर के पंजा के पास चोट पहुचाया। 294, 506, 323 का अपराध दर्ज किया है। 
 


अन्य पोस्ट