रायपुर
व्यापमं ने अपने अधिवक्ता डॉ.पांडे को मुक्त किया
16-Aug-2023 2:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 अगस्त। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने अपने वकील को हटा दिया। 15 अगस्त की छुट्टी के दिन सरकारी अधिवक्ता को हटाए जाने की कार्रवाई की गई। अब तक व्यापमं के वकील, हाईकोर्ट के सीनियर लॉयर सौरभ पांडेय रहे हैं। पांडेय ही शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बतौर सरकारी वकील अदालत में पक्ष रख रहे हैं। शराब घोटाला मामले में अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने 14 अगस्त को हाईकोर्ट में एक रिट पिटीशन दायर की। जिसमें उन्होंने शराब घोटाला मामले की जांच सीबीआई से करने की दरखास्त अदालत से की है। ठीक इसके अगले दिन व्यापमं ने उन्हें हटा दिया। इसकी पुष्टि डॉ.पांडे ने छत्तीसगढ़ से की है।वह पिछले 10 सालों से व्यापमं के लिए बतौर स्टैंडिंग काउंसिल काम कर रहे थे। पाण्डेय के सभी प्रकरण अनिमेश तिवारी को सौंपने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


