रायपुर
निषाद समाज रायपुर का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। रविवार को छत्तीसगढ़ निषाद समाज जिला संगठन, रायपुर का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गोबरा नवापारा स्थित कृषि उपज मंडी के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद उपस्थित रहे।
वार्षिक सम्मेलन के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान के रूप में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्राविण्य सूची में आए छात्र-छात्राओं का तथा जिले में शासकीय कर्मचारी के रूप में वर्तमान में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सम्मान किया गया।
एम आर निषाद ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए एकता व शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज निषाद समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। युवाओं को समाज को आगे ले जाने सामने आने का आह्वान किया।
महासचिव मनोहर लाल निषाद ने समाज के नियमावली में बदलाव के बारे में समाज को जानकारी दी। साथ ही आगामी 20 अगस्त को फुंडहर रायपुर में समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों होने वाले भूमिपूजन में अधिक से अधिक लोगों को आने का आह्वान किया। अंत में सचिव रामप्यारे निषाद ने जिला संगठन की वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
इस अवसर पर प्रदेश निषाद समाज के उपाध्यक्ष हरिशंकर, महासचिव मनोहर लाल निषाद, सचिव जानकी निषाद, प्रचार सचिव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा निषाद, निषाद समाज रायपुर जिलाध्यक्ष बालाराम निषाद, सचिव रामप्यारे निषाद, कोषाध्यक्ष भैयालाल निषाद समेत जिला के सभी पदाधिकारी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शरद पारकर, छत्तीसगढ़ निषाद समाज रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद, सचिव मुकेश निषाद, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष व जिला मीडिया प्रभारी पुनारद निषाद, प्रदेश कर्मचारी संगठन के उपाध्यक्ष उमाशंकर निषाद, निषाद समाज रायपुर महानगर की सक्रिय सदस्य व जिला पदाधिकारी मीना निषाद, जयंती निषाद, नमिता,हेमलता, नेहा, लता, लक्ष्मी, तिलेश्वरी, टेनिस, पूर्णिमा, सुमन निषाद आदि उपस्थित रहे।





