रायपुर

सुबह हुई बारिश ने बढ़ाई उमस कल भी बारिश के आसार
14-Aug-2023 3:24 PM
सुबह हुई बारिश ने बढ़ाई उमस कल भी बारिश के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त।
राजधानी में सुबह से बादल छाए रहने के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। थोड़ी देर की राहत के बाद लोग इस बारिश से उठी उमस से परेशान रहे। सप्ताहभर से बारिश न होने के कारण तापमान बढऩे लगा था। शनिवार को राजधानी का तापमान 34 डिग्री से अधिक रहा। जो सामान्य से भी चार डिग्री ज्यादा बताया गया है। इसकी वजह से हवा की नमी में 60 से 70 प्रतिशत गिरावट रही है। दूसरी ओर मानसून द्रोणिका पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है तथा इसका दूसरा पूर्वी छोर गोरखपुर, दरभंगा, मालदा  उसके बाद पूर्व की ओर पूर्व की ओर नागालैंड तक विस्तारित है। 

कल 15 अगस्त को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।  एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

एक जून से अब तक प्रदेश में हुई मानसूनी बारिश की जिलेवार स्थित मौसम विभाग ने जारी की है। इनमें कमी वाले जिले फिर बढ़ गए हैं। 6 दिन से बारिश न होने के कारण 11 जिलों में बारिश औसत से भी कम रही। 14 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई। 
 


अन्य पोस्ट