रायपुर

बीच सडक़ खड़ी स्कार्पियो पर लॉक
14-Aug-2023 3:16 PM
बीच सडक़ खड़ी स्कार्पियो पर लॉक

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 14 अगस्त। पूरा देश आजादी का महत्सव मनाने की तैयारियों में जूटा है। राजधानी में भी 15 अगस्त को कई बड़े आयोजन किए जाएंगे। ऐसे में पुलिस और यातायात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहती है। लेकिल शहर के वीआईपी रोड पर राम मंदिर के पास ऐसा नजारा देखने को मिला। जहां एक स्कार्पियो गाड़ी घंटो बीच सडक़ पर खड़ी रही। कोई स्कार्पियों चालक बीच सडक़ पर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर चला गया। इस मार्ग पर मंत्री और बड़े अधिकारियों की आवाजाही होती है। वहीं एयरपोर्ट के लिए भी रोजाना हजारों वाहन आते-जाते हैं।  ऐसे में बीच सडक़ पर खड़ी स्कार्पियो सीजी 07 बीयू 2521 किसी बड़ी दुर्घटना को नेवता दे रहा है। वैसे जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस ने गाड़ी पर वील लॉक लगाया है। और दुर्घटना से बचने गाड़ी के सामने और पीछे स्टापर लगाया गया। 
 


अन्य पोस्ट