रायपुर

बिरनपुर के ईश्वर के साथ सरकार का अन्याय
14-Aug-2023 11:11 AM
बिरनपुर के ईश्वर के साथ सरकार का अन्याय

रायपुर, 13 अगस्त। बेमेतरा के बिरनपुर में साहू समाज के बेटे भुनेश्वर साहू की जिहादियों ने खुलेआम निर्मम हत्या कर दी। पीडि़त परिवार को सरकार से न्याय चाहिए। लेकिन यह सरकार मामले में लीपापोती कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कहा।

साव ने कहा कि  भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू आज हमारे बीच हैं, उनके पिता का केवल यही कहना है कि मुझे सरकार से कुछ नहीं चाहिए। मेरे बेटे की निर्दयतापूर्वक हत्या हुई है। बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उनके बेटे के साथ न्याय हो।

अरुण साव ने भूपेश बघेल के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस कांग्रेस की सरकार ने आम जनता से धोखा किया है। लेकिन अब बेटे के मौत से दुखी पिता जो सरकार से न्याय की मांग कर रही है।


अन्य पोस्ट