रायपुर
मुख्य डाकघर में तिरंगा खरीदते देशभक्त, इन झंडों की क्वालिटी को लेकर लोग संतुष्ट नहीं है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। रायपुर के गुढिय़ारी इलाके में सोमवार को भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में सैंकड़ों लोग हाथों में दीप लेकर भारत मां की आरती उतारेंगे। महाआरती के बाद अर्जुन्दा के भजन गायक दीपक चंद्राकर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता श्री राजेश मूणत ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल बाईक रैली भी निकलेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम साइंस कॉलेज के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से भाजपा के हज़ारों कार्यकर्ता और आम जनता हाथ मे तिरंगा लेकर बाइक रैली की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे। रैली में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या ने शामिल होंगे।
यात्रा का अंतिम पड़ाव भारत माता चौक गुढिय़ारी होगा,जहां भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजन होगा।
श्री मूणत ने बताया कि भारत माता का पूजन और आरती 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर की जाएगी।
विकास की यात्रा सुबह
विधायक विकास उपाध्याय ने भी रायपुर पश्चिम विधानसभा में कल भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया है।जो सुबह 8 बजे महतारी चौक से निकलेगी।
शुक्ल भवन बूढापारा में ध्वजारोहण प्रात: 9.30 बजे
स्वतंत्रता संग्राम की केन्द्र स्थली रहे छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के केन्द्रीय कार्यालय शुक्ल भवन, बूढापारा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण प्रात: 9.30 बजे किया जायेगा।
निगम मुख्यालय में ढेबर तिरंगा फहराएंगे
महापौर एजाज ढेबर स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को प्रात: 8 बजे निगम मुख्यालय भवन में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहरायेंगे।


