रायपुर

पैट हेल्थ क्लीनिक में 15 को कुत्तों का नि:शुल्क टीकाकरण
14-Aug-2023 11:07 AM
पैट हेल्थ क्लीनिक में 15 को कुत्तों का नि:शुल्क टीकाकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। शंकर नगर स्थित पैट हेल्थ क्लीनिकज्ज्  में 15 अगस्त, को कुत्तों के लिए  निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं पौध वितरण का आयोजन किया जा रहा है। च्च्पेट हेल्थ क्लीनिक के संचालक डॉ.पदम जैन ने बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम का लगातार 19 वां वर्ष है।  इस वर्ष संस्था नेचर एण्ड हेल्थ वेलफेयर सोसायटी द्वारा इस आयोजन  में  सहयोग दिया जा रहा है । डॉ. पदम जैन ने बताया की इस टीकाकरण कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रेबीज के बारे में जागृति पैदा करना है। साथ ही साथ पौध वितरण के द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगो में जागरूकता लाना यही इस टीकाकरण एवं पौध वितरण का प्रमुख उद्देश्य है।

 प्रात: 9.00 बजे से लेकर दोपहर 2.00 बजे तक कुत्तों में एण्टीरेबीज के टीके नि:शुल्क हमारे क्लीनिक शाप नं.-07, अशोका टावर, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) में लगाए जाएगें।


अन्य पोस्ट