रायपुर

पुराने पेंशन के लिए हैदराबाद में प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ से राकेश शामिल
14-Aug-2023 11:06 AM
पुराने पेंशन के लिए हैदराबाद में प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ से राकेश शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। तेलंगाना में टीआरएस सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर हैदराबाद में देशभर के कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मियों का सम्मेलन और प्रदर्शन हुआ है। इसमें छत्तीसगढ़ से राकेश कुमार सिंह,प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ भी शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव  एनएमओपीएस ने छत्तीसगढ़ को अलग ही महत्व दिया।


अन्य पोस्ट