रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। व्यक्तिगत दस्तावेजों का दुरूपयोग कर बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ों रूपयों का लेन-देन करने तथा ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाले 5 अंतरराज्यीय आरोपी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 8 को कल ही पकड़ा गया था। ये लोन दिलाने सहित अन्य लुभावने स्कीम बताकर लोगों को अपना शिकार बनाते। इसके लिए झांसे में आए लोगों से उनके व्यक्तिगत दस्तावेज ले लेते।
कल गिरफ्तार 8 आरोपियों से नगद 14.44 लाख रूपये, 21 मोबाईल फोन, 5 पासबुक, 12 एटीएम कार्ड, 12 चेक बुक, 3 लैपटॉप, 2 कम्प्यूटर सिस्टम एवं 3 डायरी जब्त किया जा चुका है। इन लोगों पूछताछ में बताया कि उनके अन्य साथियों नागपुर में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते हैं। आज गिरफ्तार तीन लोगों से 30 मोबाईल फोन, 2 लैपटॉप, विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड एवं अलग-अलग बैंक के 2 पासबुक, 38 चेकबुक एवं 38 एटीएम कार्ड जब्त किया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख रूपए है।
थाना खमतराई में आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध दर्ज किया गया है।
त्रिमूर्ति नगर निवासी वेल्डर अरूण जाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके और उसकी पत्नी संगीता जाल से रजत अग्रवाल ने आधार कार्ड और अन्य कागजात लेकर इस धंधे के लिए खाता खुलवाया था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता बताया है। इनमें जितेन्द्र साहू पिता कमल साहू (21) निवासी ग्राम नगरदा बिलाईगढ़, प्रथम मूलचंदानी पिता विनोद मूलचंदानी (21) निवासी श्रीनगर मसानी चौक पंचायत के सामने गोंदिया, काली केवलानी पिता पहलानज केवलानी (22) निवासी सिंधी कालोनी गोंदिया, हितेश दलवानी पिता भागचंद दलवानी (24) निवासी सिंधी कॉलोनी गोंदिया, आकाश ठाकुर पिता रमानाम ठाकुर (22) निवासी साई विला कॉलोनी डगनिया, प्रकाश आहूजा पिता महेश कुमार आहूजा (19) निवासी सिंधी कॉलोनी नीली बिल्डिंग गोंदिया, राहुल शुक्ला पिता अशोक कुमार शुक्ला (32) निवासी कुकुदण्ड मिलन चौक बिलासपुर, अंकित पाण्डेय पिता संजय पाण्डेय (29) निवासी बाबा फरीदनगर थाना नागपुर हाल पता काजल सिनेमा के सामने गली कीटगंज प्रयागराज उत्तर प्रदेश।
आयुष जैन पिता राजेश जैन (23) निवासी अप्पू स्वीट के पास डीडी नगर रायपुर, प्रदीप पटेल पिता उग्रसेन पटेल (21) निवासी कसौंदा थाना रणचिरई बालोद,राम लालवानी पिता नरेश लालवानी (25) निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा बिलासपुर।