रायपुर
देश के सभी सीबीएसई स्कूलों में 14 को विभाजन की विभीषिका,स्मरण दिवस
13-Aug-2023 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। देश के सभी सीबीएसई स्कूलों में 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका का स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा । इस दिन विभाजन की विभीषका पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।सभी सीबीएसई स्कूलों को इन कार्यक्रमों के आयोजन से संबंधित वीडियो, फोटो सीबीएसई को भेजने को कहा गया है। सीबीएसई के डायरेक्टर अकादमी डॉ. जोसेफ इमानुएल ने जारी आदेश में कहा है कि आयोजन में इस बात का ध्यान रखा जाए कि देश की संप्रभुता, और अखंडता पर प्रतिकुल प्रभाव न दिखे। साथ ही समाज के किसी भी वर्ग समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे। यह पत्र केन्द्रीय विद्यालय एकलव्य मॉडल स्कूल, सैनिक स्कूल, और सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे