रायपुर

प्रमोद भाजपा या कांग्रेस में फैसला 2 तक
13-Aug-2023 2:04 PM
प्रमोद भाजपा  या कांग्रेस में फैसला 2 तक

रायपुर, 13 अगस्त। धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश के बाद जोगी कांग्रेस के दूसरे विधायक प्रमोद शर्मा को लेकर भी हलचल बढ़ गई है। उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें राजीव भवन में सुनी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा इस मुद्दे पर विचार चल रहा है। कुछ रणनीति बन रही है। वहीं प्रमोद ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से चर्चा कर एक और दो सितंबर को अंतिम निर्णय ले लेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी विधानसभा के तीन ब्लॉक में 20 , 25, 30 अगस्त को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि जो भी हूं कार्यकर्ताओं के बल पर हूं। हमारे लिए भाजपा कांग्रेस दोनों के दरवाजे खुलें हैं। हमने जाने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है इसलिए  सभी दल तैयार हैं। यहां बता दें कि प्रमोद अगले चुनाव में टिकट देने वाले भाजपा या कांग्रेस में ही शामिल होंगे। इन दोनों ही दलों में बलौदाबाजार से आधा दर्जन से अधिक दावेदार होने के कारण अब तक प्रमोद को ठोस भरोसा नहीं मिला है। 
 


अन्य पोस्ट