रायपुर

आईजी डांगी को नहीं मिली विजिबल पुलिसिंग
13-Aug-2023 2:03 PM
आईजी डांगी को नहीं मिली विजिबल पुलिसिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त।
राजधानी रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव समेत बेवजह  घूमने वालो की लगातार मिल रही शिकायतो के बाद पुलिस ने  बीती आधी रात में एक विशेष अभियान चलाया। आईजी रतनलाल डांगी भी सडक़ पर उतरे।  समय के बाद भी ढाबे, होटल क्लब खुले रहने और शहर के कई इलाकों में घूमकर देखने पर विजिबल पुलिसिंग नहीं दिखने पर नाराज हुए।  आईजी के निर्देश के बाद शहर के 6 प्वाइंट पर ये विशेष चेकिंग अभियान चलाया था जिसमे करीब 50 से ज्यादा लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए मिले। जिनके खिलाफ कड़ी चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों को जब्त किया।
 


अन्य पोस्ट