रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। तेलीबांधा इलाके में मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते रोहित राय और अक्षय मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 4 मोबाईल फोन, 3 बैंक पासबुक, 11 चेक बुक, 13 नग एटीएम कार्ड कीमत 1लाख रूपए को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मुखबीर से सूचना मिली की कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर स्थित उद्योग भवन के पास दो व्यक्ति मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहें हैै। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताए हुलिए और स्थान को चिंहाकित कर दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहित राय स्मृति नगर म.नं. डी-8, थाना जुनवानी भिलाई और अक्षय मिस्त्री शीतलापारा पखांजूर जिला कांकेर का होना बताया।
उसके पास रखे मोबाइल फोन को चेक करने पर उसमें उनके द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 मोबाईल फोन,3 पासबुक, 11 नग चेक बुक, 13 एटीएम कार्ड कुल एक लाख रूपए को जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 एवं 08 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।