रायपुर

स्पॉट बॉय हो या प्रोड्यूसर सबकी आवाज बनेगा फिल्म एसोसिएशन
12-Aug-2023 4:49 PM
स्पॉट बॉय हो या प्रोड्यूसर सबकी  आवाज बनेगा फिल्म एसोसिएशन

फिल्म एसोसिएशन पुनर्गठित भारती वर्मा, अनिकृति चौहान और ज्योत्सना बने ट्रस्टी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त।
छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के स्पॉट ब्वॉय से लेकर प्रोड्यूसर की परेशानियों को दूर करने फिल्म एसोसिएशन (सीएफए) का गठन किया गया था। अब इसका पुनर्गठन किया गया है। इसमें प्रोडयूसर, डायरेक्टर मारती वर्मा, एक्ट्रेस अनिकृति चौहान और ज्योत्सना ताम्रकार को ट्रस्टी बनाया गया है। 

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में संस्था के अध्यक्ष दिलीप षडग़ी 4 कहा. एसोसिएशन के जरिए छॉलीवुड में काम करने वाले कलाकारों के हितों की रक्षा करने की कोशिश की जाएगी। छत्तीसगढ़ी फिल्मों को बढ़ावा देने, राज्य के कलाकारों को नियमित रोजगार देने, फिल्म निर्माण के लिए सरकार से सब्सिडी मांगने शूटिंग के लिए सस्ती दरों पर लोकेशन अवेलेबल करवाने, मूवीज को मल्टीप्लेक्स में ज्यादा से ज्यादा शोज और स्क्रीनिंग देने जैसे एजेंडे पर काम किया जाएगा। खजांची होमन देशमुख ने कहा, हमारा पूरा बॉयलाज तैयार है। इन दिनों फिल्म पॉलिसी का फायदा उठाने बॉलीवुड आ रहा है। हमें कई बार शिकायत मिली है कि बॉलीवुड के लोग फिल्म तो शूट कर देते हैं लेकिन यहां के कलाकारों को वाजिब मेहनताना नहीं देते। हमारे बायलाज में प्रावधान है कि मुंबई या सीजी से बाहर के मेकर्स हमसे एनओसी ले फिर यहां शूटिंग करे। इसके लिए हमने पिछले साल  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और  मंत्री अमरजीत सिंह भगत को ज्ञापन भी सौंपा था।


अन्य पोस्ट