रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपाल/रायपुर, 11 अगस्त। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भोपाल में बड़ा बयान दिया है। मीडिया से चर्चा मेंं कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ सिटिंग विधायकों की टिकट कट सकती है। सिंहदेव ने संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ के सभी 71 विधायकों को टिकट देना मुश्किल है। मेरे हिसाब से टिकट में कुछ चेंज होंगे। जिनका परफॉर्मेंस अच्छा उसका टिकट नहीं बदलाा जाएगा। उन्होंने बताया कि-‘हमने सर्वे करवाया उसमें हम विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं’। सर्वे में सामने आया कि कौन मजबूत और कौन कमजोर है। पिछली बार उम्मीद से ज्यादा सीटें मिली थी। बोले कि- इस बार ‘जय वीरू’ नहीं, ‘काका बाबा’ की जोड़ी मैदान में रहेगी। पिछले दिनों सीएम भी कह चुके हैं कि जिन विधायकों की स्थिति कमजोर है उनकी जगह नया प्रत्याशी उतारा जाएगा।
अंगूठी पहनने के बाद डिप्टी सीएम बना
वहीं एक खास अंगूठी पहनने पर टीएस सिंहदेव बोले कि अंगूठी पहनने के बाद छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बना हूं।