रायपुर

भाजपा का कल से मेरी माटी मेरा देश अभियान
11-Aug-2023 7:50 PM
भाजपा का कल से मेरी माटी मेरा देश अभियान

विभाजन विभीषिका के भी कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा देश भर में मेरी माटी मेरा देश  अभियान चलाएगी। इसके राष्ट्रीय कार्यालय ने पूरा कार्यक्रम तय करके प्रदेशों को भेजा है। यह अभियान कल 12 अगस्त से शुरू होगा। युवा मोर्चा की अगुवाई में  12-15 अगस्त  को तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। 13-15 अगस्त,  को करोड़ों देशवासियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम किए जाएं। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी व्यापक स्तर पर सुनिश्चित हो।

प्रत्येक नागरिक के निवास एवं कार्यालय पर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहरे इसके लिए उत्सव एवं देश भक्ति की भावना का वातावरण निर्मित हो?

राष्ट्रीय ध्वज  सभी डाकघरों में एवं अन्य बिक्री केन्द्रों पर उपलब्ध होंगे। कार्यकर्ता शीघ्र खरीदें एवं आमजन को भी खरीदने प्रेरित करेगे।12-15 अगस्त  महापुरूषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा इन कार्यक्रमों का फोटो नमो एप एवं सरल पोर्टल पर अवश्य अपलोड हो, सोशल मीडिया एवं मीडिया में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए।इन कार्यक्रमों में सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकरियों की प्रभावी भूमिका सुनिश्चित हो।विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस से संबंधित सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ।


अन्य पोस्ट