रायपुर

शंकर झा वित्त नियंत्रक पदोन्नत
11-Aug-2023 7:48 PM
शंकर झा वित्त नियंत्रक पदोन्नत

रायपुर, 11 अगस्त। वित्त विभाग ने राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें शंकर झा, कन्हैय्या मरावी, प्रभात लकड़ा शामिल हैं। चंद्रशेखर ओंकार को सेवा निवृत्ति के बाद पदोन्नति लाभ दिया गया है। इन अफसरों की पदस्थापना बाद में की जाएगी। शंकर झा अब तक उपसंचालक, जनसंपर्क तथा सीएम सचिवालय, कृषि विवि, पुलिस मुख्यालय और एम्स में पदस्थ रहे हैं। इन्होंने मिथिला की संस्कृति और अर्थव्यवस्था पर किताब भी लिखी है।


अन्य पोस्ट