रायपुर

नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम पर कार्यशाला
11-Aug-2023 7:47 PM
नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम पर कार्यशाला

सिंधी काउंसिल का आयोजन

रायपुर, 11 अगस्त। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवं रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिंदगी न मिलेगी दुबारा कार्यक्रम लक्ष्मीनारायण गर्ल्स स्कूल कालीबाड़ी में आयोजित किया गया। इसमें विधायक बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। काउंसिल नशा मुक्ति, ट्रैफिक नियम साथ में हेल्थ एंड हाइजीन पर तीसरे दिन कार्यशाला लगाई गई। विधायक अग्रवाल ने कहा  हर बच्चे के जीवन में अनुशासन का  रहना

अतिआवशक है।

अगर बच्चा सोच ले मुझे सुबह उठ कर पहले अपने माता पिता के चरण स्पर्श करना है। फिर भगवान की पूजा करके स्कूल आकार शिक्षक को प्रणाम कर अनुशासित व्यवहार कर पढ़ाई पे ध्यान लगाना और बुरी बातो की और ध्यान नहीं देना उसका जीवन में किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं रहेगा। चैंबर महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि आज़ादी के 75 साल पूरा हो गया और हम अमृत महोत्सव बना रहे है बच्चे आज के आयोजन में थोड़ा बहुत भी बच्चे सीख के जाए तो उनका जीवन सार्थक होगा।

मोटिवेशनल स्पीकर अलक्षेत्रंद्र मोगरे ने कहा कि अभी सबसे ज्यादा बच्चो को नशे से दूर रहना होगा अभी आपकी उम्र ऐसी है जिसमे अच्छा और बुरा आपको तय करना है। ट्रैफिक विभाग से टी के भोई ने बच्चो को विस्तार से ट्रैफिक नियम को समझाया।  बच्चो से काफी सवाल,जवाब हुआ जिसमे मिस जीनियस अवार्ड दिया गया। आज के आयोजन में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, कार्यक्रम संचालक अनिल ज्योत्सिंघानी,महेश खिलनानी,राहुल खूबचंदानी एवम अन्य मौजूद थे।


अन्य पोस्ट