रायपुर

बीच सडक़ युवक की पीठ पर चाकू घोपा, दो गिरफ्तार
11-Aug-2023 4:10 PM
बीच सडक़ युवक की पीठ  पर चाकू घोपा, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अगस्त।
राजधानी में गुरूवार की रात जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के पीछे शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सडक़ बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

गोलबाजार पुलिस के मुताबिक संतोषी नगर इलाके के रहने वाले प्रशांत महानंद नाम का युवक घायल हुआ। वह अपने साथियों के साथ वहां गया था।  तभी आसपास के ही कुछ बदमाश से किसी बात को लेकर युवकों से उसकी बहस हो गई। आरोपी ने अपने पास रखे चाकू  से प्रशांत की पीठ पर मारकर घायल कर दिया। उसने लगातार 4 से 5 बार प्रशांत की पीठ पर चाकू से वार किया। पूरी घटना को राह चलते एक शख्स ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशांत को अंबेडकर अस्पताल लेकर गई जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक इसी इलाके के पुराने बदमाश ने चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। समझा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने यह हमला किया। हमलावर की तलाश पुलिस कर रही है और इसे जल्द ही पकडऩे का दावा किया गया है।


अन्य पोस्ट