रायपुर
युवाओं के लिए प्लेसमेंट ड्राइव 17 से 23 तक
11-Aug-2023 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 अगस्त। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक प्लेसमेंट ड्राइव की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की यह पहल युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। युवाओं के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव 17 अगस्त को आईटीआई सड्डू में हॉस्पिटैलिटी (होटल एण्ड रेस्टोरेंट) सेक्टर पर केंद्रित होगी। हेल्थकेयर (हॉस्पिटल्स) सेक्टर प्लेसमेंट ड्राइव 18 अगस्त को बैरन बाजार स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होगी। 19 अगस्त को बिरगांव के आडवाणी आर्लिकन स्कूल में प्लेसमेंट ड्राइव होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे