रायपुर
जगदलपुर में हुई सडक़ दुर्घटना पर सीएम ने जताया दुख
10-Aug-2023 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मृतक के परिजनों को चार लाख और घायलों के परिजनों को 25-25 हजार की सहायता राशि देने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिला मुख्यालय के गीदम रोड में हुई सडक़ दुर्घटना पर गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
उन्होंने मृतक के परिजनों को 4 लाख तथा घायलों को 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। सडक़ दुर्घटना में बुधराम, पिता रामू 23 वर्ष की मृत्यु हो गई है और 20 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों का जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे