रायपुर

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए श्रम कार्ड का हितग्राही गिरफ्तार
10-Aug-2023 6:13 PM
 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए श्रम कार्ड का हितग्राही गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के जरिए श्रम कार्ड से लाभ प्राप्त करने वाला हितग्राही ताम्रध्वज भारती गिरफ्तार कर लिया गया है।सहायक श्रम आयुक्त अनिल कुमार कुजूर ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 रिपोर्ट के मुताबिक छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में महतारी जतन योजना संचालित है। जिसमें शिशु के जन्म के 3 महीने तक मण्डल में पंजीकृत महिला हितग्राहियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया जाता है। योजना आवेदन में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, नियोजन प्रमाण पत्र के दस्तावेज ऑनलाईन अपलोड किये जाते है। श्रम निरीक्षक अभनपुर दीपक चन्द्राकर द्वारा 40 आवेदनों को स्वीकृत कर कुजूर के  आई.डी. में अग्रेषित किया  था। किन्तु कुजूर पुन: जांच करने के मौखिक आदेश पर प्रारंभिक जांच में ऑनलाईन संलग्न जन्म प्रमाण पत्र में श्रम निरीक्षक अभनपुर दीपक चन्द्राकर को संदेह होने पर उन आवेदनों की जांच की गई।

इन 40 प्रमाण पत्रों में से प्रियंका कुर्रे का  बीते 15 जून  को जारी जन्म प्रमाण पत्र को कुजूर द्वारा योजना अर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में जाकर जांच कराया गया। इसमें पाया कि उक्त प्रमाण पत्र विभाग की वेबसाईट में नहीं है। विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि नगर पालिक निगम पंजीकरण संख्या में बी 2023-22 अंकित रहता है जबकि प्रियंका कुर्रे के जन्म प्रमाण पत्र में पंजीकरण संख्या बी 2023-9 अंकित है। ऐसे संलग्न 40 प्रमाण पत्रों के आधार पर किये गये आवेदनों को कुजूर ने निरस्त कर दिया ।

1 अगस्त 2023 के द्वारा उपसंचालक जिला योजना अर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को उक्त 40 आवेदनों के जन्म प्रमाण पत्र को सत्यापित करने  पत्र लिखा गया। जिला योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने काजल साहू जन्म तारिख 11 अप्रैल 23 प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) सामु0 स्वा0 केन्द्र गोबरानवापारा विकासखण्ड अभनपुर, जिला रायपुर जो कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने हेतु अधिकृत अधिकारी थे। उन्होने यह बताया  कि उक्त जन्म प्रमाण पत्र  जारी नहीं किया गया है। एवं इसी प्रकार कार्यालय चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंदिर हसौद आरंग जिला रायपुर द्वारा जन्म प्रमाण पत्र  9 दिसंबर 22 को वंशिका धीवर के नाम से जारी नहीं किया गया है।

चूंकि उक्त प्रमाण पत्र में क्यू.आर. कोड स्कैन करने पर स्कैन होता था जो असली प्रतीत होता है श्रम निरीक्षको के रिपोर्ट पर प्रारंभिक जांच में ऐसे 05 प्रमाण पत्रों के आधार पर आवेदकों/ हितग्राहियों को त्रुटीवश लाभान्वित किया जा चुका है। किंतु उक्त हितग्राही द्वारा प्रस्तुत बच्चो का प्रमाण पत्र फर्जी होना पाया गया है। जिसकी वसूली का कार्यवाही पृथक से की जा रही है। छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अंतर्गत संचालित मिनिमाता महतारी जतन योजनांतर्गत जन्म प्रमाण पत्र को शासन के वेबसाईट बहसंइवनतण्दपबण्पद मे  च्वाईस सेंटर के माध्यम से हितग्राही तेजेस्वर साहू/श्रीमती बिना साहू निवासी ग्राम तर्री विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर एवं मनीराम धीवर/सोहद्रा धीवर निवासी नवागांव थाना मंदिर हसौद एवं अन्य हितग्राही के द्वारा बच्चो का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को असली के रूप मे प्रस्तुत कर श्रम कार्ड के माध्यम से 20,000-20,000 रूपये प्राप्त करने आवेदन प्रस्तुत कर धोखाधडी की । सिविल लाइन थाने में धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट