रायपुर

सोचने-समझने का अवसर केवल मानव को मिला है, पशुओं को नहीं -साध्वी शुभंकरा
10-Aug-2023 6:12 PM
सोचने-समझने का अवसर केवल मानव को मिला है, पशुओं को नहीं -साध्वी शुभंकरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। संपत्ति का दुरूपयोग करना और सदुपयोग करना आपके हाथ में हैं। आपकी खुद की कमाई संपत्ति का आप कभी दुरूपयोग नहीं कर सकते हो। व्यक्ति अपने पुरखों की कमाई हुई संपत्ति का ही दुरूपयोग करता है क्योंकि उसे उनकी मेहनत का कद्र नहीं होता, वे समझ ही नहीं सकते हैं कि उनके पूर्वजों ने कितनी मेहनत से संपत्ति बनाई हैं। यह बातें एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला के दौरान गुरूवार को साध्वी शुभंकरा  ने कही।

साध्वीजी कहती है कि पुरखों की कमाई हुई संपत्ति आपकी कभी नहीं हो सकती, जब तक आप उनका सदुपयोग न करें। आपके पूर्वजों ने आपको सिखाया भी है कि आपको संपत्ति का उपयोग कैसे करना है। कुछ लोग पूर्वजों से मिली संपत्ति को अपने सुख सुविधाओं के लिए उपयोग करते हैै तो कुछ लोग उस संपत्ति को दान-धर्म और मंदिर बनवाने में लगा देते हैं।

पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व 13 अगस्त से: मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर और महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि अक्षयनिधि, कसाय विजय और समवसरण तप चल रहा है। पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व का 13 अगस्त से प्रारंभ होने जा रहा है। वहीं, 17 अगस्त, गुरूवार को सुबह 9 बजे से परमात्मा का जन्मवांचन महोत्सव और 20 अगस्त, रविवार को संवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा।  साथ ही 18 को, शुक्रवार की रात महापुरूषों की प्रेरणादायक जीवंत झांकी का आयोजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट