रायपुर

रायसोनी परिवार का रिकॉर्ड एकसाथ 51 दिनों का उपवास
10-Aug-2023 6:07 PM
रायसोनी परिवार का रिकॉर्ड एकसाथ 51 दिनों का उपवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अगस्त। सुनील कुमार रायसोनी, पिता श्री मोहनलाल रायसोनी, माता श्रीमती शांतिदेवी रायसोनी ने एक अनोखा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने प्रथम दिन ही, एक साथ 51 उपवास का पच्खाण (संकल्प), चन्द्रप्रभजी एवं ललीतप्रभाजी  के मुखाग्र से लेकर इस जैन चर्तुमास में लिया है। सुनील कुमार रायसोनी ने पिछले वर्ष के जैन चर्तुमास में श्री ललीतप्रभाजी म.सा. के मुखाग्र से 31 उपवास का पच्खाणं पहले ही दिन एक साथ लेकर विश्व किर्तीमान स्थापित किया था। इस साल के चर्तुमास में उन्होंने अपना ही कीर्तिमान तोड़ा है। जैन समुदाय के श्वेताबर, दिगम्बर स्थानकवासी एवं तेरापंथ में विश्व में किसी ने भी एक साथ प्रथम दिन हीं 51 उपवास का पच्खाण नहीं लिया है। उन्होंने 51 उपवास का पच्खाण उदयपुर (राजस्थान) जाकर, वहाँ विराजे श्री चन्द्रप्रभजी एवं ललीतप्रभाजी के मुखाग्रा से लिया है। चन्द्रप्रभजी  ने सुनील कुमार रायसोनी की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा रायसोनी की सहमती लेकर पच्खाण दी है।

जैन समाज में कई लोगों ने 51 उपवास से भी ज्यादा उपवास किये है। लेकिन वे गुरूदेव से रोजाना एक उपवास का पच्खाण लेकर आगे बढ़ते हैं। पुरे दिनव रात में उनका स्वास्थ्य ठीक रहा तो दूसरे दिन फिर पच्खाण लेते हैं। जैन समुदाय में का उपवास अन्य उपटसों से भिन्न है। जैन उपवास में सिर्फ गुनगुनापानी ही पीया जा सकता है ! ह भी सुर्योदय के बाद व सुर्यास्त के पहले । सुर्यास्त के बाद वे पानी भी नहीं पी सकते हैं।


अन्य पोस्ट