रायपुर
कल विधायक शर्मा के निवास का घेराव
10-Aug-2023 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 अगस्त। आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा एवं रायपुर जिले के निर्धारित तिथियां अनुसार कल 11 अगस्त को दोपहर 1 बजे अंबेडकर चौक में श्री सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण के पुराने बस स्टैड स्थित निवास का घेराव एवं सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि कल दोपहर 1 बजे अंबेडकर चौक में हवन, आरती, पूजन, नारेबाजी के बाद श्री सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने पर उन्हें सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए उनके पुराने बस स्टैड स्थित निवास में जाकर उन्हें उनके बातों को याद दिलाया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


