रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अगस्त। शादी का झांसा देकर तीन नाबालिग बच्चियों का अपहरण रायपुर, 10 अगस्त। राजधानी समेत आसपास के इलाकों में नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले बढ़े है। अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिगों को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देकर अपहरण कर ले जाते है। ऐसे में नाबालिग दुष्कर्म और दूसरे अपराधों के शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला तेलीबांधा, गोबरानवापारा और नेवरा थाना में दर्ज। जहां अज्ञात आरोपी घर में अकेली नाबालिग लडक़ी को प्रलोभन देकर अपने साथ अपहरण कर ले गए। इन नाबालिगों में कुछ तो 15 साल से भी कम उम्र के हैं जिनका अपहर किया गया।
पुलिस के मुताबिक गोबरा नवापारा इलाके में रहने वाली एक 15 साल 9 माह की लडक़ी का अपहरण हो गया। लडक़ी के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसकी लडक़ी घर में अकेली थी। जो कही चली गई। और शाम तक घर नहीं आई। इस बात की जानकारी होने पर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजन ने अपहरण के शक में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 363 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर नाबालिग और आरोपी की तलाश की जा रही है।


