रायपुर

अंतागढ़ से ताड़ोकी तक सौ की स्पीड से दौड़ा इंजन
09-Aug-2023 8:02 PM
अंतागढ़ से ताड़ोकी तक सौ की स्पीड से दौड़ा इंजन

17 किमी 9.30 मिनट में पूरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 अगस्त। दल्लीराजहरा जगदलपुर रेल प्रोजेकट के तहत अंतागढ़ से ताडोकी के बीच मंगलवार को इंजन का ट्रायल रन सफल रहा। इस नवनिर्मित रेल लाइन पर 100 किलोमीटर की स्पीड से इंजन दौड़ाकर मजबूती, एलाइनमेंट और अधिकतम स्पीड की क्षमता का आंकलन किया गया।

आज यह इंजन औसतन 97 प्रति किलोमीटर की स्पीड से चला और अंतागढ़ से ताड़ोकी के बीच 17 किलोमीटर की दूरी मात्र 9.30 मिनट में तय कर ली गई। इस ट्रायल रन के बाद ड्राइवर और अन्य रेल कर्मी उत्साहित थे। इस बीच शुक्रवार 11 अगस्त को होने वाला कमिश्नर रेल सेफ्टी (सीआऱएस) इंस्पेक्शन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है और अगली डेट आगामी दिनों में तय की जाएगी। इसके साथ ही 15 अगस्त से ताड़ोकी तक ट्रेन चलने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।


अन्य पोस्ट