रायपुर

पान ठेले की छत काटकर 32 हजार का पान, गुटखा ले भागे
09-Aug-2023 4:35 PM
पान ठेले की छत काटकर 32 हजार का पान, गुटखा ले भागे

रायपुर, 9 अगस्त। पान ठेले की छत काटकर अग्यात चोर भीतर से 32 हजार का सामान चोरी कर गया। डीडी नगर पुलिस के मुताबिक मनोज मिश्रा(44) की कुशालपुर चौक के पास पान ठेला चलाता है। 5 अगस्त की रात  पौने 11 बजे कोई अग्यात चोर ठेले की छत का टीन काटकर कूदा और 32 हजार का सामान ले गया। इसमें पान, चमन चटनी, इलायची, सुपारी ,गुलकंद,कत्था, तंबाकू, और  गुटखे का सामान है। 
 


अन्य पोस्ट