रायपुर

केनाल लिंक रोड भारत माता चौक में अग्रवाल का घेराव
09-Aug-2023 4:34 PM
केनाल लिंक रोड भारत माता  चौक में अग्रवाल का घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अगस्त। 
बुधवार दोपहर भारत माता चौक में आम आदमी पार्टी ने  दक्षिण के विधायक  बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव किया। आज दोपहर 1 बजे हवन, यज्ञ, पूजापाठ कर बृजमोहन अग्रवाल को सद्बुद्धि देने ईश्वर से प्रार्थना किया गाया। भारत माता चोक में प्रार्थना भजन के साथ दक्षिण में जल भराव, कीचड़ और गड्ढा को देखते हुए एक टप में पानी कीचड़ में बृजमोहन अग्रवाल के फोटो को रखकर यह दर्शाने का प्रयास किया गया कि जैसे दक्षिण की जनता पानी में डूबी रहती है, वैसे ही बृजमोहन अग्रवाल भी डुबे रहे। घेराव में वरिष्ठ नेता मुन्ना बिसेन, उत्तम जायसवाल, विजय गुऱुबक्क्षानी,  एमएम हैदरी, दुर्गा झा, नवनीत नंदे, एकांत अग्रवाल, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, रेखा अग्रवाल, कलावती मार्को, तरुण बैद, संतोष कुशवाहा, रघुनाथ यादव, सुरेंद्र विसेन, पवन सक्सेना, संदीप गुप्ता, आदित्य मिश्रा, नरेंद्र ठाकुर, शिवराम गुप्ता, अजीम खान, मोहम्मद काशिफ, शोभा ठाकुर, शकुंतला मांडले, सूर्य साहू, महेश उपाध्याय, प्रसन्ना पांडे शिवकुमार शर्मा, गौरव सिंह, किशोर सोनी, विकास दास मानिकपुरी, सहित अनेक रायपुर के पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट