रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में 21 दिवसीय दादागुरूदेव इकतीसा 7 अगस्त, सोमवार से प्रारंभ हो गई है। इकतीसा 27 अगस्त तक प्रतिदिन रात्रि 8.15 से 9.15 बजे तक चलेगी। इसमें सामुहिक इकतीसा का लाभ, आरती का लाभ, प्रभावना का लाभ और लकी ड्रॉ के पुरस्कार का लाभ मिलेगा। इकतीसा के संयोजक नरेश बुरड़, सह-संयोजक अमित मूणोत और आयोजक एसपीजी ग्रुप, रायपुर है। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर एवं महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि विधि-विधान से गुरूदेव की प्रतिमा को विराजमान किया गया। इकतीसा के दौरान हर दिन 6 ड्रॉ निकाले जाएंगे।
अनुष्ठान में भाग लेने नरेश बुरड़, अमित मूणोत, मुकेश निम्माणी और अनिल दुग्गड से संपर्क किया जा सकता है। दादा गुरूदेव इकतीसा के लाभार्थी विजय कुमार कांकरिया, अभय भंसाली, राजेंद्र गोलछा, नरेश बैदमुथा, उज्जवल झाबक, संगम महिला मंडल - दुर्ग, सुशील कुमार कोचर, पारस पारख, नवीन भंसाली, प्रशांत लुनिया, उज्जवल के जन्मदिन पर संजय ज्योति कोठारी एवं बुरड़ परिवार और वेदांशी के जन्मदिन पर कन्हैयालालजी मानकचंद प्रभात जी चोपड़ा रहे।
मनोहरमय चातुर्मास 2023 की श्रृंखला में नवकार जपेश्वरी परमपूज्य शुभंकरा की पावन निश्रा में सोमवार को परमात्मा का 18 अभिषेक एवं नवकार दरबार में प्रभु पार्श्वनाथ की स्थापना और अ_ारह अभिषेक हुआ। साथ ही रविवार से 68 दिवसीय नवकार जाप प्रारंभ हो चुका है।