रायपुर

विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम बघेल सरगुजा-बस्तर में मुख्य अतिथि होंगे
08-Aug-2023 3:28 PM
विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम बघेल सरगुजा-बस्तर में मुख्य अतिथि होंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त।
राज्य सरकार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर  में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास रविन्द्र चौबे, कवर्धा में वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 


अन्य पोस्ट