रायपुर
विश्व आदिवासी दिवस पर सीएम को आमंत्रण, जगदलपुर में आयोजन
07-Aug-2023 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 9 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित हो रहे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम, बलराम मौर्य सहित सर्व आदिवासी समाज से बाबूलाल बघेल, मंधर नाथ, गोविंदराम नायक, त्रिलोचन नागेश, पीतांबर बघेल, उमेश कश्यप, जयमन मौर्य, देवदास कश्यप, अमन मंडावी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


