रायपुर

आवन लगे बारात, तो ओटन लगे कपास
06-Aug-2023 9:11 PM
आवन लगे बारात, तो ओटन लगे कपास

युवा संवाद में सीएम की घोषणा पर पांडे का पलटवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। दुर्ग में युवाओं से भेंट मुलाकात में  सीएम भूपेश बघेल की घोषणाओं पर भाजपा सांसद संतोष पांडे ने पलटवार किया है। पांडे ने स्टार्टअप्स को लेकर इसी सरकार की विफलताों को गिनाया है। एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा मेंं उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को छलने में कोई भी कमी नहीं की अब चुनाव समीप देखकर उन्हें साधने के लिए मुख्यमंत्री घूम घूमकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं।

 पांडे ने  बेंगलुरु के हॉस्टल में छत्तीसगढ़ के युवाओं की जीएसटी देने के वादे पर कहा कि भूपेश जी छत्तीसगढ़ का युवा ही नहीं एक-एक जनता कह रही है कि छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाकर जो आपने सोनिया, प्रियंका या राहुल टैक्स लगा रखा है अगर उससे छत्तीसगढ़ को मुक्त कर दें तो प्रत्येक युवाओं का भविष्य संवर जाएगा।

युवाओं से भेंट मुलाकात में एक तरफ तो भूपेश बघेल कहते हैं भिलाई में 15 करोड़ की लागत से स्टार्टअप यूनिट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंट बनाएंगे। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी शासन काल में 15 करोड़ की लागत से सिटी सेंटर मॉल में स्टार्टअप के लिए बने इनक्यूबेसन सेंटर को बेचने के लिए निविदा निकाल दी थी। जिसे भारी विरोध के चलते ठंडे बस्ते में डालना पड़ा। 2018 विधानसभा चुनाव जीतने से पहले कांग्रेस ने 10 लाख बेरोजगार युवाओं को ?2,500 बेरोजगारी भत्ता देने का वादा। किया था। 5 वर्ष में जहां युवाओं को 15000 करोड़ रुपए देना था चुनाव जीतने के बाद इस पर शर्तें लगाकर बजट में इसके लिए केवल 250 करोड़ का आवंटन कर युवाओं के साथ

कांग्रेस ने छल किया है। पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में 18 लाख 78 हजार बेरोजगार पंजीयन के बावजूद केवल 0.1त्न बेरोजगारी दर का दावा कर के कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया है और उनका अपमान किया है। चपरासी के 93 पदों के लिए ढाई लाख लोगों ने फार्म भरा जो उनके दावे की पोल खोलता है।


अन्य पोस्ट