रायपुर

रविवार को सर्वधर्म प्रार्थना
05-Aug-2023 9:14 PM
रविवार को सर्वधर्म प्रार्थना

रायपुर, 5 अगस्त। मणिपुर में हिंसा के विरोध में रविवार को राजधानी में सुबह पौने ग्यारह बजे संविधान निर्माता  डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की छांव तले सभी धर्मों के प्रतिनिधि प्रार्थना करेंगे। वे मृतकों की आत्म शांति के लिए प्रार्थना व श्रद्धांजलि अपिर्त करेंगे। वे वहां शांति स्थापित करने सरकारों से अनुरोध करेंगे। सर्व आस्था मंच के तत्वावधान में इस कैंडल सेरमनी भी होगी। इस दौरान विभिन्न धर्मगुरु विश्वशांति के लिए दुआ मांगेंगे।  इसके बाद राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। ये जानकारी जॉन राजेश पॉल ने दी।


अन्य पोस्ट