रायपुर

जूडो की शिष्यवृत्ति बढ़ी
05-Aug-2023 4:42 PM
जूडो की शिष्यवृत्ति बढ़ी

हड़ताल वापसी का फैसला देर शाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
रायपुर, 5 अगस्त।
अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर समेत प्रदेश के दस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर आज पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे। मेकाहारा धरनास्थल पर जूनियर डॉक्टरों ने पोर्टेबल मंदिर सजाकर  सरकार की सतबुद्धि के लिए आरती गाया। इधर दोपहर बाद सीएम भूपेश बघेल ने उनकी छात्रवृत्ति बढ़ाने का फैसला ट्वीट किया। इसके मुताबिक पीजी प्रथम वर्ष के डॉक्टरों को 67 हजार 500 रुपये प्रतिमाह, द्वितीय वर्ष को 71450, तृतीय वर्ष 74600 और एमबीबीएस के छात्रों को प्रतिमाह 15900 शिष्यवृत्ति दी जाएगी। 

इस घोषणा के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने को लेकर बैठक करने की जानकारी दी। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय झा व प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर वेतनवृद्धि की मांग की थी। 
 


अन्य पोस्ट