रायपुर

ब्रांडेड शराब न मिलने से नाराज युवक ने चाकू मारा,गिरफ्तार
04-Aug-2023 7:06 PM
ब्रांडेड शराब न मिलने से नाराज युवक ने चाकू मारा,गिरफ्तार

रायपुर, 4 अगस्त। पुरानी बस्ती इलाके में भाठागांव शराब भठ्ठी में ब्रांड की शराब न मिलने की बात को लेकर मारपीट हो गई। भठ्ठी में आए युवक ने दुकान में काम करने वाले युवक पर धारदार चीज से वार कर घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक घटना गुरूवार शाम की है। जहां अंग्रेजी शराब के काउंटर में खड़े लक्ष्मण दीप ने दुकान में शराब लेने गया हुआ था। जहां पर वह आर एस की ब्रांड के शराब की मांग करने लगा । जिसे कर्मचारी के द्वारा नहीं है कहने पर लक्ष्मण दीप भडक़ गया। और कर्मचारी देवेंद्र साहू से गाली गलौेज करने लगा। इसे देख वहां पर आए योगेंद्र बंजारे के मना करने से लक्ष्मण दीप नाराज हो गया। और जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे किसी धारदार चीज से  मारकर घायल कर दिया।


अन्य पोस्ट