रायपुर
रायपुर, 4 अगस्त। राजधानी के भाठागांव स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पास दो लोगों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 5 किलो गांजा को जब्त किया।
पुलिस के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड में 2 व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर टिकरापारा पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर व्यक्तियों की पतासाजी कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजू यादव एवं सोमेश साहू निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। उनके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलोग्राम गांजा कीमत 50हजार रूपए को जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


