रायपुर

2 पालियों में छुट्टी के दिन भी पकड़े जाएंगे मवेशी
04-Aug-2023 2:28 PM
2 पालियों में छुट्टी के दिन  भी पकड़े जाएंगे मवेशी

रायपुर, 4 अगस्त। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के तहत शहर के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को अपने क्षेत्र के  सडक़ों पर बैठे घुम रहे आवारा पशुओं को पकडऩे के निर्देश दिए।  आयुक्त ने जोन में स्थित कांजी हाउस व गोठानों से गाय छोडऩे पर सहमति पत्र कि ‘‘भविष्य में गाय को बांध कर रखेगें एवं खुले में नही छोड़ेगे‘‘ के साथ एवं नियमानुसार अर्थदण्ड करके ही मुक्त किया जाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये है।  कांजी हाउस, गोठान में चारा, पानी, शेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें एवं अस्वथ्य गायों के समुचित उपचार की व्यवस्था भी करें। कांजी हाउस का संचालन अर्थदण्ड एवं नीलामी में प्राप्त राशि से किया जाना सुनिश्चित करें। यह भी कहा गया है कि  जोन क्षेत्र की सडक़ों को आवारा पशुओं से मुक्त कराने दो पाली में प्रात: 6 बजे से दपेहर 2 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगातार, अवकाश के दिनों में भी काउकैचर गाड़ी एवं टीम कार्य करें। इ सकी निगरानी के लिए गठित मॉनिटरिंग समिति में अध्यक्ष अपर आयुक्त शैलेन्द्र पाटले, रमेश जायसवाल, डॉक्टर आर. के. डोंगरे,  एके हालदार, सभी जोन कमिश्नर शामिल किए गए। 
 


अन्य पोस्ट