रायपुर

रायपुर के प्रवेश द्वार की एरियल खूबसूरती
03-Aug-2023 6:16 PM
रायपुर के प्रवेश द्वार की एरियल खूबसूरती

टाटीबंध प्लाईओवर तैयार

रायपुर, 3 अगस्त। टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर पर रायपुर से दुर्ग, बिलासपुर और महासमुंद के लिए आवाजाही शुरू कर दी गई है । चूंकि इसकी स्वीकृति और निर्माण भाजपा शासन काल में शुरू हुआ था इसलिए राज्य सरकार ने फिलहाल इसके उद्घाटन समारोह जैसा कोई निर्णय नहीं लिया है। इसका निर्माण एनएचएआई के पिछले 5 साल से करा रहा हैं। जबकि दो साल में पूरा करना था,कोरोना और अन्याय कारणों से धीमी गति से पिछले माह तक चला।  साल 2018 में टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर निर्माण का ठेका 89 करोड़ 11 लाख रुपए फाइनल हुआ था। प्रदेश में यह दूसरा अंग्रेज़ी के शब्द वाई शेप का  ब्रिज है। पहला दुर्ग में है। और अब तीसरा तेलीबांधा के पास बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने बजट मंजूर किया है।


अन्य पोस्ट