रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। पुलिस ने पत्नि की गला दबाकर हत्या करने वाले पति लक्ष्मी सागर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। एक वर्ष पूर्व गुढिय़ारी इलाके के जनता कालोनी स्थित मकान में उसने पत्नि की गला दबाकर जान ली थी। डी.एन.ए. टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
गुढिय़ारी पुलिस के मुताबिक घटना व 25 जून 22 की है।जनता कालोनी गुढिय़ारी स्थित मकान नंबर जे 709 निवासी देवशाह पति लक्ष्मी सागर शाह उम्र 29 वर्ष का शव पलंग पर चित्त अवस्था में पडी थी।जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु दम घुटने से बताया गया।
इसे हत्या मानकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। गुढिय़ारी पुलिस ने मृतिका के पति लक्ष्मी सागर शाह, मायके वालों सहित आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान पति लक्ष्मी सागर से बार - बार अपना बयान बदलकर गुमराह करता रहा। जो बहुत ही शातिर किस्म का है। लक्ष्मी सागर के गले के दोनों ओर खरोंच व चोट के भी निशान थे। चूंकि टीम के सदस्यों का शक मृतिका के पति लक्ष्मी सागर पर पुख्ता था, किंतु साक्ष्य के अभाव में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रहीं थी।
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर द्वारा मृतिका के हाथ के नाख़ून से प्राप्त संदेही के टिशू को सुरक्षित रखा गया था, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिशू को डी.एन.ए. टेस्ट हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया था। रिपोर्ट में विशेषज्ञों द्वारा टिशू को लक्ष्मी सागर शाह के डी.एन.ए. से मिलान होना लेख करने पर गुढिय़ारी पुलिस द्वारा मृतिका के पति लक्ष्मी सागर को गिरफ्तार किया गया। लक्ष्मी सागर शाह (44) ग्राम अमोरी सरिया जिला रायगढ़ का मूल निवासी हैं।


