रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। शहर और आसपास के इलाकों में घूम घूम बाइक चोरी कारने वाले शतिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन दोपहिया वाहन को जब्त किया। चोर ने खमतराई, मंदिर हसौद और बलौदाबाजार में बाइक चोरी की घटना को दिया था अंजाम
पुलिस के मुताबिक सतीश चंद्राकर ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रामेश्वर नगर भनपुरी में रहता है तथा प्राईवेट नौकरी करता है। जो 26 जुलाई करे अपनी मोटर सायकल सीजी/04/एमटी/2173 से शाम को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान गया था। जहां अपने मोटर सायकल को दुकान के सामने खड़ी कर शराब लेने चला गया कुछ देर बाद जब वापस आया तो देखा की उसकी मोटर सायकल वहां नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ खमतराई में धारा 379 का अपराध दर्ज किया। असापास के लोगों से पूछताछ कर वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की पहचाल की गई।
इसी बीच मुखबीर की सूचना पर खरोरा निवासी पुरूषोत्तम विश्वकर्मा की पतासाजी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने दोपहिया वाहन चोरी करना बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पुरूषोत्तम विश्वकर्मा ने नया बस स्टैण्ड बलौदाबजार और मंदिर हसौद क्षेत्र से अन्य 2 दोपहिया वाहन चोरी करना बताया। जिस पर आरोपी पुरूषोत्तम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से तीन दोपहिया वाहन को जप्त कर कार्रवाई की गई।


