रायपुर
राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम ने हरिचंदन को दी शुभकामनाएं
03-Aug-2023 6:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अगस्त। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भूपेश बघेल, स्पीकर चरणदास महंत ने उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, सहित सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी, विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं ब्रम्हकुमारी बहनें, परिजनों सहित गणमान्य नागरिकों ने भी राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल को सोशल मिडिया के जरिये बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र अरलेकर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सीएम डां. रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मध्यप्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी दीर्घायु की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


