रायपुर

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व धरपकड़ अभियान
03-Aug-2023 6:12 PM
स्वतंत्रता दिवस से पूर्व धरपकड़ अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। शहर पुलिस ने बीती रात अनावश्क रूप से  आधी रात बाद तक घुमने वाले संदिग्धों और  शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की। यह चेकिंग अभियान नाकेबंदी कर राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों  एवं बाहरी इलाकों  में  की गई ।

इस दौरान देर रात्रि संदिग्ध रूप से घूमते 7 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका एवं कबीर नगर में प्रतिबंधात्मक धाराओं, ड्रंक एंड ड्राइव, दोपहिया वाहन में 3 सवारी सहित देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूमने वाले  20 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर, सिविल लाईन एवं गंज में मोटर व्हीकल एक्ट तथा सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करते 2 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में आबकारी एक्ट की कार्रवाई की।पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट