रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। बुधवार रात रजबंधा मैदान इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 7 युवकों को गिरफ्तार किया गया । इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। यह हमला कबाडिय़ों के दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर किया गया था । इन युवकों मे एक रॉय होकर सुल्ताना बेगम के पुत्र तथा पति पर जानलेवा हमला किया था। कुछ आरोपी फरार हैं।मौदहापारा पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
मौदहापारा पुलिस के मुताबिक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात्रि करीबन 10.15 बजे सुल्ताना के ननद का लडका जुनैद एवं मोहल्ले का एक अन्य लडक़ा अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे।उसी दौरान मौहल्ले का एक लडक़ा वहां आया तथा किसी बात को लेकर जुनैद के साथ लड़ाई करने लगा। लड़ाई होता देख सुल्ताना के पुत्र आसिफ ने लड़ाई को छुड़वाते हुए जुनैद दोनों को डांटा ।जिससे वह लडक़ा वहां से गाली गलौच कर वहां से चला गया।
कुछ देर पश्चात् वह लडक़ा अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत लेकर आया और आसिफ कहां है बोलकर अश्लील गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से सुल्ताना के पुत्र आसिफ से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार किया । इसी दौरान सुल्ताना के पति ने भी बीच-बचाव करते देख उन पर भी तलवार, चाकू एवं डण्डा से वार किया। इस दौरान पूरे इलाके में धमाचौकड़ी और शोर गुल मची रही। पुलिस ने रात से ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।